जिस समय को हमने
एक दूजे के संग में जीया
जिन्दगी वही थी
भले ही उन लम्हों को
हमने हँसते हुए जीया
या एक दूजे की बाँहों में जीया
लेकिन जिन्दगी वही थी
भले ही उन क्षणों को
हमने हाथों में हाथ डाले जीया
या आँखों में आँखें डाले जीया
लेकिन जिन्दगी वही थी
भले ही उस वक्त को
हमने उलझी अलकों को
सुलझाने में बिताया
या एक दूजे के पहलू में जीया
लेकिन जिन्दगी वही थी
उगते सूरज के साथ
चमकते चाँद के साथ
टूटते तारों के साथ
जो पल हमने साथ-साथ जिए
असल में जिन्दगी वही थी।
एक दूजे के संग में जीया
जिन्दगी वही थी
भले ही उन लम्हों को
हमने हँसते हुए जीया
या एक दूजे की बाँहों में जीया
लेकिन जिन्दगी वही थी
भले ही उन क्षणों को
हमने हाथों में हाथ डाले जीया
या आँखों में आँखें डाले जीया
लेकिन जिन्दगी वही थी
भले ही उस वक्त को
हमने उलझी अलकों को
सुलझाने में बिताया
या एक दूजे के पहलू में जीया
लेकिन जिन्दगी वही थी
उगते सूरज के साथ
चमकते चाँद के साथ
टूटते तारों के साथ
जो पल हमने साथ-साथ जिए
असल में जिन्दगी वही थी।