आज अकेला
सुनी संध्या में
उदास मन को बहलानेसुनी संध्या में
झांकने लगा तुम्हारी
अलमारी में
अचानक शादी की
पचासवीं वर्ष-गाँठ पर पहनी
तुम्हारी साड़ी
आ गयी मेरी नज़रों में
साड़ी को छुआ
तो लगा जैसे तुम समाई हो
उसके रोम-रोम में
तुम्हारी देह की
संदली सौरभ समा गई
मेरे पोर-पोर में
लगा जैसे अचानक
कहीं से आकर तुमने मुझे
भर लिया हो बाँहों में
मैं अपलक निहारता रहा
तुम्हारी साड़ी को
तुम्हारी कंचन काया की छवि
छाने लगी मेरी यादों में
उस रंग भरी शाम की
तस्वीरें तिरने लगी आँखों में
नयनों से बहने लगे अश्रु
सारी उदासी बह गई
बस गया तुम्हारा प्रेम
मेरे दिल के झरोखे में।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें